फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सिडको का सीईटीपी नहीं कर रहा काम, नाले ब्लॉक, लोगों की जान से खिलवाड़

Fri, 09 Jan 2026 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
प्रदूषण की समस्या को लेकर किसानों और स्थानीय लोगों से मिली उच्च स्तरीय टीमजागरूक पाठक
विज्ञापन
जिले के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र की इकाईयों का जहरीला पानी सीधा खेतों में
विज्ञापन

जेकेपीसीसी चेयरमैन की अध्यक्षता वाली टीम ने किया इलाके का दौरा

कठुआ। चंग क्षेत्र के किसानों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जम्मू-कश्मीर की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति ने सिडको इंडस्ट्री घाटी और किसानों के खेतों का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो मामले में सिडको की बड़ी लापरवाही सामने आई है। घाटी औद्योगिक क्षेत्र में कॉमन इफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होने के बाद भी इकाईयों का पानी प्लांट में जाने की जगह खेतों में सीधा जा रहा है। ऐसे में जहां फसल की उपज प्रभावित हो रही है वहीं लोगों की जान से भी खिलवाड़ हो रहा है।
किसानों ने पिछले माह दिसंबर में विरोध प्रदर्शन कर यह आरोप लगाया था कि घाटी औद्योगिक क्षेत्र की कुछ इकाइयों से निकलने वाला दूषित पानी और ठोस अपशिष्ट सीधे उनके खेतों और सिंचाई के लिए बनाई गई कूहलों में डाला जा रहा है जिससे उनकी खड़ी फसलें नष्ट हो गईं और मिट्टी की उर्वरता भी प्रभावित हुई। किसानों को इससे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। यह मामला 24 दिसंबर 2025 को उस समय गंभीरता से उठाया गया जब किसानों का प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त कठुआ, जम्मू-कश्मीर विधानसभा की पर्यावरण संबंधी समिति के अध्यक्ष और अन्य विधायकों से सिडको इंडस्ट्री घाटी के दौरे के दौरान मिला। जहां किसानों की समस्या सुनने के बाद समिति का गठन किया गया, जिसकी अगुवाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कर रहे है।
विज्ञापन

वीरवार को समिति में चेयरमैन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ अतिरिक्त उपायुक्त कठुआ, मुख्य कृषि अधिकारी कठुआ, महाप्रबंधक उद्योग, तहसीलदार कठुआ और उनकी टीमें शामिल थीं। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र और किसानों के खेतों का निरीक्षण कर शिकायतों का आंकलन किया। इस दौरान उच्च स्तरीय टीम ने औद्योगिक क्षेत्र की कुछ इकाइयों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद में किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान कुछ ही दिनों में किया जाएगा।
विज्ञापन

टीम ने चार औद्योगिक इकाइयों का भी दौरा किया। इसमें सक्ता चक समेत लोगेट की कुछ इकाइयां भी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि जिन पाइपों के जरिए घाटी औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों का पानी सीईटीपी तक पहुंचना चाहिए था वो ब्लॉक पाई गईं। ऐसे में पानी सीधा खेतों की ओर जा रहा है। मामले की रिपोर्ट कमेटी के सदस्य जल्द सौंपेंगे जिसके बाद अगली कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कमेटी से मिलने वाले सदस्यों में हरि सिंह, हुक्म सिंह, स्वर्ण सिंह, बृज मोहन, शुभम, भगवान सिंह, चंदर शेखर और सोनू सहित अन्य किसान शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें