फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बसोहली में मनाया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, दस कारीगरों को किया सम्मानित

विज्ञापन
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जानकारी लेते बसोहली विधायक ठाकुर दर्शन सिंह  - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
कठुआ। सहायक निदेशक हस्तशिल्प एवं हथकरघा कार्यालय कठुआ की ओर से बसोहली स्थित 11वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। वीरवार को टीआरसी भवन में आयोजित कार्यक्रम में बसोहली इलाके के हस्तशिल्प व हथकरघा से जुड़े कुल 10 कारीगरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस बार के राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का विषय स्थायित्व के लिए हथकरघा पर वक्ताओं ने हथकरघा उद्योग की स्थायी प्रथाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। जिसमें बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने न केवल वर्ष 2015 में चेन्नई में पहली बार मनाया गए इस दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला, बल्कि उन्होंने हस्तशिल्प व हथकरघा को बढ़ावा देने में भाजपा सरकार की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा बसोहली के स्थानीय हथकरघा उद्योग को बढ़ावा दिए जाने को भी समय की जरूरत बताया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक निदेशक हस्तशिल्प एवं हथकरघा डॉ. रोहिणी भी विशेष रूप से उपस्थित रही। उन्होंने कारीगरों को बताया कि विभाग जल्द ही बसोहली स्थित बसोहली पेंटिंग व पशमीना टेस्टिंग प्रयोगशाला स्थापित करने जा रही है। इसके अलावा इलाके में बन रहे सामुदायिक सुविधा केंद्र जल्द तैयार किया जा रहा है। जहां एक सौ से अधिक बसोहली पेंटिंग व हथकरघा से जुड़े कारीगरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय समिति साहिल पश्मीना हस्तशिल्प सहकारी समिति को एक उत्पादक कंपनी के रूप में विकसित करने की योजना पर विभाग कार्य रहा है। यह योजना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की रैंप योजना के तहत अमल में लाया जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा फायदा स्थानीय कारीगरों को होगा। इस मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय बसोहली के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्सव में बदल दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कारीगरों की उत्कृष्ट शिल्पकला को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल भी लगाए गए थे। जिसमें बसोहली पश्मीना और बसोहली पेंटिंग मुख्य आकर्षण के केंद्र बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें