फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: युवाओं में स्वतंत्रता दिवस की परेड को लेकर दिखा उत्साह

विज्ञापन
परेड में हिस्सा लेते छात्र।  - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
कठुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला में तैयारी जोर शोर से जारी है। इस क्रम में शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जहां परेड की रिहर्सल पूरे उत्साह के साथ जारी है। वहीं, विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा रहने वाले विद्यार्थी लगातार अपनी प्रस्तुतियों को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली परेड की रिहर्सल के दूसरे दिन कुल 43 टुकड़ियों ने कड़ा अभ्यास किया है। पुलिस और सुरक्षा बलों की 5 टुकड़ियां, एनसीसी सीनियर डिवीजन की 4, एनसीसी जूनियर डिवीजन की 2, बैंड की 4 टुकड़ियां और 28 टुकड़ियां विभिन्न स्कूलों की शामिल रहीं। उन्होंने जिला पुलिस के बैंड पर समारोह के लिए अपने अभ्यास को पुख्ता बनाया।
वीरवार को शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह के लिए होने वाले अभ्यास की देखरेख कर रहे, जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के गतिविधि प्रभारी प्रवीण सिंह लखनपुरिया ने बताया कि आजादी के इस समारोह को यादगार बनाने के लिए हर तरह की तैयारियों को पुख्ता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें