फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन स्ट्रीम की शेष सीटों के लिए ऑन स्पॉट दाखिले के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पॉलिटेक्निक कॉलेज कठुआ में शेष बची सीटों को भरने के लिए कॉलेज प्रशासन ने पहले आओ पहले पाओ के आधार दाखिला देने की सूची जारी की है। बता दें कि पिछले एक महीने तक चली दाखिला प्रक्रिया के तीन राउंड चयनित सूची जारी होने के बाद तीन स्ट्रीम में सीटें खाली रह गई है। जिसके चलते कॉलेज प्रशासन ने इस प्रक्रिया को चुना है।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कॉलेज में तीन स्ट्रीम यंत्र और नियंत्रण इंजीनियरिंग, यांत्रिक इंजीनियरिंग और विद्युत इंजीनियरिंग में दाखिला दिया जा रहा है। जिसमें क्रमश: 60, 60 और 30 सीटें निर्धारित है। सूत्रों के मुताबिक तीनों स्ट्रीम में 30 से 40 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हुई हैं। इसके चलते ऑन द स्पॉट शेष सीटों के लिए दाखिला दिया जा रहा है। इच्छुक विद्यार्थियों के पास दसवीं का उत्तीर्ण प्रमाणपत्र और डोमिसाइल प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा विद्यार्थी का दसवीं की परीक्षा में गणित और साइंस विषय होना अनिवार्य होना चाहिए। अगर दाखिला लेने वाले इच्छुक विद्यार्थी के पास अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य किसी भी वर्ग का प्रमाणपत्र है तो उसे दाखिला लेने के समय कमेटी के सामने प्रस्तुत करना होगा। प्रशासन के मुताबिक यह प्रक्रिया शेष सीटों को भरे जाने तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें