फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मकवाल वार्ड 7 में सड़क बंद होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आते रामकोट से चिराकाबन इलाके तक सड़क मार्ग के मकवाल वार्ड 7 भाग इलाके से बंद होने के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। लगभग 2 किलोमीटर लंबे मार्ग पर बीच में प्रिय नाला आ जाता है जिस पर कुछ महीने पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से इलाके को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण किया गया है लेकिन पुल निर्माण के बाद विभाग की ओर से आगे के कार्य को अभी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें इस सड़क मार्ग से जुड़ते धन्नी, गुरगाडा, पल्लंग, चिरकाबन आदि इलाके धार मुख्य सड़क रामकोट से करीब 1 से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं जहां से लोगों को रामकोट तक पहुंचने में कच्चे रास्ते पर आवागमन में परेशानियों का सामना मौजूदा समय में करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में इलाके से विद्यार्थी वर्ग भी रामकोट में मुख्य सड़क तक पहुंचने में पैदल आवागमन कर रहा है। मौजूदा बरसात के मौसम में सड़क के अभाव में इलाके तक वाहनों का आवागमन भी संभव नहीं है जिस कारण लोग कई प्रकार की परेशानियों का सामना करते हैं। अवरुद्ध पड़े सड़क मार्ग पर गाड़ियों के आवागमन को संचालित करने के उद्देश्य से वीरवार को स्थानीय लोगों ने खुद इसका जिम्मा लिया और सड़क मार्ग पर मिट्टी पत्थर आदि की सिर पर ढुलाई कर सड़क की स्थिति को संवारने की कोशिश की। स्थानीय महेंद्र कुमार, राम सरन, सोम राज, गिरधारी लाल, ज्ञानचंद आदि ने बताया कि सड़क मार्ग बंद होने के कारण निर्माण सामग्री को ढोना भी अब मुमकिन नहीं रहा है। किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करवाने में लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सभी ने लोक निर्माण विभाग से मांग रखी है कि जल्द सड़क मार्ग के शेष बचे कार्य को शुरू किया जाए और तारकोल बिछाई जाए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें