फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रिवॉल्वर से डराकर 3.50 लाख रुपये और चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू-पठानकोट पर बरनोटी के पास दिनदहाड़े रिलॉल्वर के बल पर लूट का मामला सामने आया है। वारदात मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे और एक बजे के बीच की बताई जा रही है। स्विफ्ट कार में सवार दो लोग साढ़े तीन लाख रुपये और चेन लूट कर ले गए। वारदात के बाद लुटेरे भाग निकले। वहीं, पुलिस थाना प्रभारी कठुआ के अनुसार, मामले में मौखिक जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम सीसीटीवी सहित अन्य तरीके से छानबीन कर रही है। अधिकारिक तौर पर शिकायत मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

पीड़ित गुरप्रीत सिंह निवासी माही चक, राजबाग के अनुसार, मंगलवार दोपहर साढ़े 12 और 1 बजे की बीच वह अपने घर से बैंक की सीसी लिमिट जमा करवाने के लिए महिंद्रा पिकअप में बरनोटी स्थित बैंक में जा रहा था। अचानक बरनोटी के पास मैगा कंपनी के दफ्तर के पास कठुआ की ओर जाते हुए स्विफ्ट कार में सवार दो लोगों ने उसे वाहन धीमा कर पल्ली मोड़ का पता पूछा। पीड़ित ने बताया कि उसने बताया कि बरनोटी से अगला स्टॉप पल्ली मोड़ ही है। इसके बाद आरोपियों ने उसे रुकने का इशारा किया। लुटेरों के अगले कदम से अंजान गुरप्रीत ने गाड़ी को हाईवे किनारे लगा दिया। आरोपियों ने भी अपनी गाड़ी उसकी गाड़ी के आगे लगा दी। इसके बाद वह फिर रास्ते पूछने के बहाने बातचीत करने लगे।
गुरप्रीत ने बताया कि इतने में लुटेरों में से एक ने चेन छीन ली। विरोध किया तो दूसरे ने कनपटी पर रिवाल्वर तान दी। गुरप्रीत के अनुसार लुटेरे उसकी गाड़ी में पड़े बैग से तीन लाख 56 हजार 210 रुपये भी लूटकर ले गए। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें