कठुआ। शहर से सटे औद्योगिक क्षेत्र घाटी के नजदीक दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया। यहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान 39 वर्षीय मुनीश कुमार और 38 वर्षीय शिशुपाल निवासी शिवा नगर कठुआ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, घायलों में शामिल मुनीश कुमार को दाहिने पैर में और शिशुपाल को शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।