कठुआ। समग्र शिक्षा के तहत क्लस्टर हायर सेकेंडरी स्कूल बनी में शिक्षकों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की गई। वीरवार को शुरू हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन 26 अप्रैल को होगा। इसमें शिक्षकों को एआई कोडिंग, शिक्षा तकनीक और उद्योग 4.0 की नवीनतम प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के कौशल को बढ़ाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन क्लस्टर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार आनंद ने किया। इसमें तकनीकी मास्टर ट्रेनर गुलशन इकबाल और तकनीकी विशेषज्ञ मोहम्मद अशरफ सहित समग्र शिक्षा के प्रतिष्ठित संकाय सदस्यों की टीम ने शिक्षकों को विभिन्न सत्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाई गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआई, कोडिंग और शैक्षिक प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया, ताकि नई शिक्षा नीति के तहत छात्र और शिक्षक लाभान्वित हो सके। कार्यक्रम में शिक्षा जोन बनी के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों, संस्थानों के प्रमुखों सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।