फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सीएचसी बनी को मिला चिकित्सा अधिकारी, पांच जूनियर फार्मासिस्ट भी बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। निदेशक स्वास्थ्य के आदेश के बाद जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डॉ. अनुराधा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनी में तैनात कर दिया है। बता दें कि चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराधा लंबे से महात्मा गांधी जच्चा बच्चा अस्पताल कठुआ में संलग्न थीं। उन्हें वीरवार को यहां से कार्यमुक्त कर सीएचसी में भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं, वीरवार को पांच जूनियर फार्मासिस्ट के भी तबादले किए गए। आदेश के अनुसार, जूनियर फार्मासिस्ट भीम सिंह ठाकुर को उपकेंद्र स्वास्थ्य बांजल से तबादला कर उपकेंद्र स्वास्थ्य बैकन में लगाया गया है। वहीं, कुलदेश कुमार को बैकन से बांजल, विवेक कुमार को दोला से स्वास्थ्य उपकेंद्र मंदैरा, मोहम्मद सरताज भट्ट को घोडल बसोहली से ढौलका और जूनियर फार्मासिस्ट विजय कुमार को बेरिल बिलावर से लेउंडी बनी के स्वास्थ्य उपकेंद्र में तबादला किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें