फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: त्योहारों से पहले बसोहली बाजार का किया निरीक्षण, वसूला 2600 जुर्माना

विज्ञापन
बनी के बाजार में जांच करती टीम। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। नवरात्र और ईद से पहले बसोहली बाजार में संयुक्त टीम की ओर से औचक निरीक्षण किया गया। वीरवार को संयुक्त टीम ने बसोहली बस अड्डा और मुख्य बाजार का निरीक्षण कर 2600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान निरीक्षण टीम ने दुकानों से जब्त 15 किलो खराब फल और सब्जियों को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण एडीसी बसोहली अनिल कुमार ठाकुर के दिशा निर्देश पर किया गया। नायब तहसीलदार शंभू नाथ की अध्यक्षता में गठित टीम में नगर कमेटी के खिलाफवर्जी सहायक जोगिंद्र लाल, तहसील सप्लाई अधिकारी और सब-इंस्पेक्टर अभिनव कोतवाल उपस्थित रहे। टीम ने मुख्य बाजार और बस अड्डा बाजार का निरीक्षण कर त्योहारों से पहले दुकानदारों द्वारा बेचे जा रहे फल, सब्जियां तथा अन्य खाद्य सामग्रियों के अतिरिक्त दुकानों पर साफ सफाई तथा दुकानों पर लगाई गई रेट लिस्ट की जांच की। इसके अलावा टीम ने दुकानों पर प्रयोग किए जा रहे गैस सिलिंडरों का भी निरीक्षण किया। टीम ने तीन दुकानदारों से डेढ़ किलो पालिथीन जब्त कर दुकानदारों पर 700 रुपए जुर्माना लगाया। इसके अलावा दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग करने तथा अन्य तय मानकों को पूरा न करने पर सात दुकानदारों से 1900 रुपए जुर्माना वसूला गया और साथ ही 15 किलो खराब फल और सब्जियों को टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा निरीक्षण टीम ने दुकानदारों को निर्देश दिए है कि वे अच्छी गुणवत्ता के फल, सब्जियां एवं अन्य खाद्य पद्धार्थों को सही दामों पर ग्राहकों को बेचें। इसके अलावा टीम ने निर्देश दिया है कि सभी दुकानदार रेट लिस्ट लगाएं। सफाई बनाए रखें और दुकानों पर कमर्शियल गैस सिलिंडरों का प्रयोग और घटिया गुणवत्ता वाला पालिथीन का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें