फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हड़ताल स्थगित होने से कंडी क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने संघर्ष स्थगित कर दिया है। हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि जलशक्ति विभाग के मंत्री जावेद राणा द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद उन्होंने फिलहाल हड़ताल को स्थगित किया है। आगामी 7 अप्रैल तक अगर उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया, तो वह लोग एक बार फिर अपनी हड़ताल शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारियों की पिछले 6 दिनों से जारी हड़ताल के चलते जिले में लगातार बढ़ रहे पेयजल संकट की समस्या का समाधान होने की उम्मीद बनी है। हड़ताल के कारण जिले के कंडी क्षेत्र में सबसे ज्यादा परेशानी देखने को मिली। जहां लोग पानी के लिए दर-बदर होते रहे। इन इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को अपने मवेशियों की प्यास बुझाने को लेकर आ रही। क्योंकि गर्मी शुरू होने के साथ गांवों में स्थित जलस्रोत सूख चुके हैं। वहीं, नहरों में भी अब पानी नहीं है। ऐसे में पशुपालकों को अपने पशुओं की प्यास बुझाने के लिए परेशान होना पड़ा।

वहीं, हड़ताल स्थगित होने के बारे में जलशक्ति विभाग के संघर्षरत कर्मचारियों का नेतृत्व करने वाले गगनदीप सिंह ने बताया कि जलशक्ति विभाग के मंत्री जावेद राणा ने उनके केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक कर अस्थायी कर्मचारियों के बकाया वेतन को दो किस्तों में जारी करने व मिनिमम वेजेस एक्ट लागू करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद उन्होंने फिलहाल अपनी हड़ताल को स्थगित कर दिया है। लेकिन 7 अप्रैल तक उनके आश्वासन पर अगर कार्रवाई नहीं होती है तो वह लोग फिर से अपनी हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें