फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नगरी परोल में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नगरी परोल कस्बे में कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हो गया। वीरवार को देर शाम शुरू हुई प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर सहित पड़ोसी राज्य पंजाब, हिमाचल और उत्तर प्रदेश की कुल 18 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। देर रात तक चली प्रतियोगिता में कुल 17 मैच खेले गए। इनमें दो मैचों में महावीर कबड्डी क्लब नगरी परोल की टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीम तनोड़ को हराया। वहीं, उत्तर प्रदेश नोएडा की टीम ने अंथोर पंजाब की टीम को मात दी।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन महावीर कबड्डी क्लब नगरी की ओर से आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसका समापन शुक्रवार को होगा। प्रतियोगिता के संयोजक शर्मा ने बताया कि कबड्डी मैच में आज 60 किलोग्राम भार वर्ग में मैच हुए। प्रतियोगिता जीतने वाली टीम को 71 सौ रुपये की नकद पुरस्कार दिया जाएगा, वहीं हारने वाली टीम को 51 सौ की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। संयोजक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को ओपन कैटेगरी के मैच आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगरी तहसीलदार आना जमवाल और जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्र ने खंड विकास अधिकारी नगरी प्रदीप सिंह और एएसआई पारस राम की उपस्थिति में किया गया है। इस मौके पर क्लब के सदस्य आरुष शर्मा, आदित्य शर्मा, नितीश शर्मा, रोमी वर्मा, अमित अंडोत्रा के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें