कठुआ। शहर की प्रमुख सड़कों पर निर्माण सामग्री का ढेर लगाने वालों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को विभाग की टीम ने शहर के पुलिस लाइन रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान जगह-जगह लगे निर्माण सामग्री के घेरे को परिषद ने जेसीबी की मदद से उठाया।
इस मौके पर नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि सड़कों के किनारे निर्माण सामग्री के ढेरों के कारण होने वाले सड़क हादसों को देखते हुए अभियान शुरू किया गया। जिसमें आज पुलिस लाइन रोड पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने शहर में कहीं भी निर्माण सामग्री का ढेर लगाने वालों को चेतावनी दी कि वह अपने निर्माण सामग्री को तुरंत सड़क से हटा लें। अन्यथा नगर परिषद की टीम उसे न केवल उठाएगी। बल्कि उसे उठाने के लिए लगने वाला खर्च भी मालिक से ही वसूला जाएगा।