फिल्ट्रेशन प्लांट का काम शुरू करवाते विधायक राजीव जसरोटिया। संवाद
- फोटो : kathua news
कठुआ। कंड़ी क्षेत्र के बोरथेन साउथ में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या जल्द खत्म हो जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत 10 करोड़ की लागत से रैपिड सैंड फिल्ट्रेशन प्लांट और जलाशय की आधारशिला रखी दी गई है। यह परियोजना न केवल 15 हजार की आबादी को हर घर में नल से पानी की व्यवस्था करेगी बल्कि आसपास के इलाके के लिए भी मील का पत्थर साबित होगी। दस करोड़ की लागत से लगने वाले प्लांट से प्रतिदिन 50 हजार गैलन पानी उपलब्ध करवाने की क्षमता होगी।
वीरवार को इसकी आधारशिला जसरोटा से विधायक राजीव जसरोटिया की ओर से रखी गई। कार्यक्रम में पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेेंद्र सिंह ने वर्चुअल माध्यम से स्थानीय लोगों को संबोधित किया। डॉ. सिंह ने कहा कि शुद्ध पेयजल आपूर्ति के अभाव में स्थानीय लोगों खासकर महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस परियोजना के पूरे होने पर महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।
राजीव जसरोटिया ने कहा कि जल ही जीवन है, इसलिए जल स्रोतों के संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए वन क्षेत्र को भी संरक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस परियोजना के शुभारंभ होने पर इलाके के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस तरह की कई और परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। जिनका एकमात्र उद्देश्य लोगों के जीवन को समृद्ध बनाना है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आम लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। जिसमें हर वर्ग को शामिल किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को घर-घर जाकर सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को लेकर जागरूक कर रही हैं। इ