फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले के पहाड़ों में छह इंच से लेकर दो फुट तक बर्फबारी, बनी-भद्रवाह मार्ग ठप

विज्ञापन
चांदल के पास बर्फ से लदे देवदार के पेड़ और घर - फोटो : snow fall
विज्ञापन
कठुआ। जिले के पहाड़ी इलाकों में लोहड़ी के आसपास हो रहा बर्फबारी का इंतजार आखिर पूरा हो गया है। कठुआ के मैदानी इलाकों में जहां बारिश हुई वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। पहाड़ी इलाकों में छह इंच से लेकर ढाई फुट तक ताजा बर्फबारी हुई है। हालांकि रिहायशी इलाकों में उम्मीद के मुताबिक ज्यादा बर्फबारी नहीं हुई। बनी कस्बे में भी बर्फ के फाहे इस सर्दियों के सीजन में नहीं गिरे हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात से ही जिले के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलना शुरू हो गया। रात से ही दूर दराज इलाकों में बर्फबारी का दौर रुक-रुक कर जारी रहा। तड़के अधिकांश इलाकों में बर्फ के फाहे गिरने का सिलसिला भी तेज हो गया। छत्रगलां टॉप पर ढाई फुट तक बर्फ गिरी तो वहीं सरथल में एक से डेढ़ फुट तक बर्फ की परत जम गई है। डंडी गुट्टू, कमलोह गलां, नुकनाली धार पर भी बर्फबारी दर्ज की गई है। दोपहर दो बजे तक रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी रहा। लोआंग कस्बे, खुडवा, ढग्गर, धमान, भुलड़ी, मधौटा तक हल्की बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है। मैदानी इलाकों में कठुआ और आसपास बूंदाबांदी ही दर्ज हुई है। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर थमने के बाद दोपहर से ही सर्द हवाओं का दौर जारी रहा है। बादलों की लुकाछिपी के बीच शुक्रवार से मौसम खुलने की संभावना है।
उधर, बारिश और बर्फबारी के बीच ढग्गर, रौल्का, डंडी गुट्टू समेत दर्जनों गांव में बिजली सेवा घंटों प्रभावित रही। लाइनों में फाल्ट आने का सिलसिला सुबह शुरू हुआ। उधर, मौसम में राहत मिलने के साथ ही बिजली विभाग की टीम ने कड़ाके की सर्दी में युद्धस्तर पर काम करते हुए अधिकांश इलाकों में दोपहर तक बिजली बहाल कर दी थी। एसडीएम बनी ग्यास उल हक और तहसीलदार प्रद्युम्न अत्री ने भी बर्फबारी के दौरान विभिन्न जगह जाकर स्थिति का जायजा लिया है। बनी भद्रवाह मार्ग पर यातायात बर्फबारी से प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


..................


सरथल में माइनस 11, ढग्गर में माइनस 6 डिग्री पारा

बनी, बिलावर के ऊपरी इलाकों में तापमान शून्य डिग्री से कम रहा। बर्फबारी के चलते पहाड़ी इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बनी के ऊपरी इलाकों में बुधवार रात से ही तापमान शून्य डिग्री से भी कम रहा। सरथल में न्यूनतम तापमान जहां माइनस 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है तो वहीं ढग्गर में भी राहत नहीं है। यहां हलकी बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इन इलाकों में जिंदगी ठहर सी गई है। लोग जरूरी काम के लिए ही बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

...................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें