कठुआ। जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने विभिन्न विभागों की रोजगार सृजन योजनाओं के तहत बैंकों में लंबित पड़े मामलों की समीक्षा की। वीरवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में डॉ. मिन्हास ने विभिन्न विभागों के प्रमुखों और बैंकरों को मामलों के निपटान के लिए समन्वय में काम करने का निर्देश दिया। बैठक में कृषि और उसके संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में क्रेडिट लिंक्ड योजनाओं की प्रगति और प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों और बैंकरों से उल्लिखित लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपने प्रयासों को दोगुना करने का आदेश दिया। कहा कि जितने भी मामले संबंधित विभागों और बैंकरों के समक्ष पड़े हैं उनका जल्द निपटारा किया जाए। इस मौके पर एडीडीसी, सीपीओ और विभिन्न विभागों के प्रमुख और बैंकर बैठक में मौजूद रहे।