फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पानी की टंकी में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के हटली मोड़ स्थित दो साल की बच्ची की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई है। हादसा बीती वीरवार देर शाम का है। बच्ची घर में खेल रही थी। अंडरग्राउंड पानी की टंकी का ढक्कन खुला हुआ था। इस दौरान बच्ची उसमें जा गिरी। परिजनों को घटना का पता चल गया था, लेकिन टंकी का मुंह संकरा होने के चलते बड़ा आदमी उसमें नहीं घुस पाया। किसी तरह बच्ची को निकाला गया और जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृत बच्ची की पहचान नक्षत्रा पुत्री लव कुमार निवासी तारानगर हटलीमोड़ कठुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें