फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सुकराला सड़क पर स्कूल वाहन का अगला पहिया टूटा, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सुकराला सड़क पर बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। विद्यार्थियों को लेकर जा रहे एक निजी स्कूल वाहन का अचानक अगला पहिया टूट गया। वाहन में विद्यार्थी सवार थे। पहिया टूटने के बाद चालक ने घबराने के बजाय सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए वाहन को नियंत्रित कर लिया, जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय वाहन विद्यार्थियों को लेकर बिलावर की ओर जा रहा था कि अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद अगला पहिया टूट गया। ऐसी स्थिति में चालक की समझदारी और तत्काल नियंत्रण के कारण वाहन सड़क पर सुरक्षित रुक गया। चालक की सतर्कता से वाहन में सवार किसी भी विद्यार्थी को चोट नहीं आई और सभी विद्यार्थी सुरक्षित रहे। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना, लेकिन विद्यार्थियों के सुरक्षित होने पर अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन से मांग की है कि विद्यार्थियों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की नियमित रूप से तकनीकी जांच करवाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें