फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नशेड़ियों पर हत्या और हमले का शक, पांच हिरासत में, पूछताछ जारी

Fri, 08 May 2026 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

शहर के वार्ड 10 पारलीवंड में दिनदहाड़े हुई किशोर की हत्या का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के वार्ड 10 पारलीवंड में बुधवार दिनदहाड़े हुई किशोर की हत्या और दूसरे को बेरहमी से घायल करने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घर में रहने वाले किराएदार से भी पूछताछ की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच में मामला नशेड़ियों से जुड़े होने का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। बता दें कि बुधवार को दिनदहाड़े घर में बैट से हमला कर दो भाईयाें को खून से लथपथ कर दिया गया था। इसमें से एक की मौत हो गई थी दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। वीरवार को मृतक नकुल का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक की मां ज्योति रानी ने बताया कि उसका बड़ा बेटा एक साल से घर पर ही रहते थे। पहले भी घर पर नशेड़ी लड़के आते थे। इसके अलावा बड़े लड़के नकुल को कई कॉल आते थे। बाहर आने को कहते थे लेकिन वह बाहर नहीं जाता था और घर पर ही रहता था। ज्योति रानी ने बताया कि उसके घर पर छोटी मोटी चोरी भी हुई लेकिन वह नौकरी करती थी और थाने जाने से परहेज किया। बड़े बेटे के प्रेम प्रसंग को लेकर भी उसने शक जाहिर किया। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले नकुल की जिस लड़की से बात होती थी उसके परिवार के सदस्यों ने उसे बेरहमी से पीटा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छोटे बेटे निखिल ने बताया कि था कि भाई नकुल उस लड़की से बात करता है। हालांकि नकुल ने पिता की कसम खाकर साफ कहा था कि वो ऐसा नहीं करता था। ज्योति ने बताया कि वीरवार को वो एम्स विजयपुर में वेंटीलेटर पर अपने छोटे बेटे निखिल के पास ही थी और उसके बाद नकुल का शव लेने के लिए कठुआ पहुंची हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें