फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिजली गिरने से बनी के किलोरन में बच्चे की मौत

Thu, 30 Apr 2026 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बनी सब डिवीजन के दौल्का इलाके के किलोरन में बुधवार शाम बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना से उसकी बहन भी आंशिक रूप से घायल हुई है। बच्चे घर में ही मौजूद थे जब बिजली गिरी। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम पौने छह बजे के लगभग मृतक अर्जुन और उसकी बहन सपना घर के भीतर ही खेल रहे थे। 12 वर्षीय अर्जुन पिता के टेबल के पास बैठा जहां वह कपड़े सिलाई के बाद प्रेस करते रहे। 5:47 बजे जोरदार धमाका हुआ और अर्जुन अचेत हो गया और सपना घायल हुई। अर्जुन स्थानीय न्यू प्राइमरी स्कूल किलोरन में पांचवीं कक्षा का छात्र था। शिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि अर्जुन एक होनहार छात्र था और उसकी मौत की खबर से सभी शोक में हैं। पंकज ने बताया कि अर्जुन का परिवार मूल रूप से भंडार का रहने वाला है लेकिन पिछले लगभग 15 वर्ष से यहीं आ बसे थे। उसके पिता तुलसी राम टेलर का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें