दवा दुकानों की जांच और सील करती टीमेंपुलिस
कठुआ। जिला पुलिस ने दवा नियंत्रण विभाग के सहयोग से बिलावर और कठुआ क्षेत्राधिकार में मेडिकल/केमिस्ट दुकानों की जांच की। पुलिस ने बताया कि जांच का मुख्य उद्देश्य दवाओं की बिक्री से संबंधित निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना था। पुलिस ने बताया कि बिलावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रियांश मेडिकोस और गुप्ता मेडिकल हॉल को नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। कठुआ क्षेत्र में श्री ओम नमः शिवाय मेडिकल स्टोर, एके मेडिकल स्टोर और मेसर्ज केके शर्मा मेडिकल हॉल को भी मानकों का उल्लंघन करते पाया गया। इन सभी दुकानों को मौके पर ही कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील कर दिया गया जबकि दवा नियंत्रण अधिकारी भी इस कार्रवाई में शामिल रहे। बता दें कि ड्रग कंट्रोल विभाग की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है। ड्रग कंट्रोल विभाग की ओर से विरले ही कोई कार्रवाई देखने को मिलती है। संवाद