फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दोपहर तक रही बारिश, सड़कों पर बढ़ी फिसलन

Sun, 05 Apr 2026 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। इलाके में शनिवार दोपहर तक बारिश का दौर जारी रहने से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। इससे मल्हार और देहरी गला में यातायात प्रभावित रहा। यातायात प्रभावित रहने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी और निचले इलाके की तरफ लोगों को पैदल रास्ते आना जाना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर 1:00 बजे के बाद बारिश थम गई और तीन दिन बाद भगवान सूर्य देव के दर्शन हुए। बारिश से इलाके के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और ठंड बढ़ने से लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। पहाड़ी इलाकों में लोगों को ठंड से बचने के लिए एक बार फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। शाम 4:00 बजे आसमान पर बादल छाए हुए थे। शनिवार को इलाके का अधिकतम तापमान 16 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें