फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सीता माता से मिलने के बाद हनुमान ने किया अशोक वाटिका को तहस-नहस

Tue, 31 Mar 2026 02:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
धार डूगनु गांव में रामलीला का मंचन जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। धार डूगनु गांव में रामलीला का मंचन जारी है। रविवार की रात को लंका दहन और अशोक वाटिका में रावण, सीता संवाद के दृश्यों का मंचन किया गया। पहले दृश्य की शुरुआत में भगवान गणपति की आरती की गई जिसके बाद मंचन में हनुमान समुद्र पार करके लंका में पहुंचे और वहां सीता माता को भगवान श्री राम की अंगूठी दिखाई। सीता माता से मिलने के बाद हनुमान ने अशोक वाटिका को तहस-नहस कर दिया और रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध किया।
विज्ञापन

इसके बाद मेघनाद हनुमान से युद्ध करने पहुंचा। मेघनाद और हनुमान के युद्ध के दृश्य का मंचन किया गया जिसके बाद मेघनाद हनुमान को बंधन में बांधकर रावण के पास ले गए। हनुमान ने रावण को बहुत समझाया कि वह सीता माता को भगवान श्रीराम को सौंप दे लेकिन वह नहीं माना जिसके बाद रावण की आज्ञा पर हनुमान की पूंछ में आग लगा दी और हनुमान ने सोने की लंका को जला दिया। लंका दहन के बाद हनुमान भगवान श्री राम के पास वापस लौट गए। इसके बाद रावण और सीता के बीच संवाद का दृश्य मंचित किया गया। वहीं रावण और मंदोदरी के बीच भी संवाद हुआ। भरे दरबार में रावण के भाई विभीषण की ओर से रावण को सीता को राम को वापस लौटने की बात पर उसे लंका से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद विभीषण श्री राम के शरण में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें