फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अब बरसात में नहीं ठप होगा बनी-बसोहली मार्ग

Tue, 31 Mar 2026 02:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बीआरओ ने पूरा किया सूखा नाला पर ढलान स्थली करण का कामसंवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
सूखा नाला ढलान स्थलीकरण का काम हुआ पूरा
विज्ञापन

13 करोड़ की परियोजना से बसोहली-बनी-भद्रवाह मार्ग पर सफर होगा सुगम

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बनी-बसोहली मार्ग पर बरसात के मौसम में अक्सर सूखा नाला से आने वाले मलबे के कारण घंटों यातायात बाधित रहता था। अब यह समस्या खत्म होने जा रही है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 69 आरसीसी ने सूखा नाला की ढलान स्थलीकरण का काम पूरा कर लिया है।
13 करोड़ रुपये की लागत से किए गए इस महत्वपूर्ण कार्य में पहाड़ से आने वाले भूस्खलन को रोकने के लिए जाल बांधे गए हैं और नाले में विशेष अवरोधक लगाए गए हैं। इससे बरसात के दौरान मलबा सीधे सड़क पर नहीं आएगा और वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहेगी। काम तय अवधि में पूरा कर लिया गया है। स्थानीय लोगों के लिए यह परियोजना राहत की सांस लेकर आई है। अब बनी-बसोहली और भद्रवाह के बीच सफर आसान होगा। साथ ही यह मार्ग सीधे जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे से जुड़कर व्यापार, पर्यटन और आपात सेवाओं के लिए भी बड़ा सहारा बनेगा। अधिकारियों के अनुसार, पुल निर्माण की नई योजना भी तैयार की जा रही है, लेकिन उससे पहले यह कार्य बेहद जरूरी था। ढलान स्थलीकरण पूरा होने से आने वाले बरसात के मौसम में यातायात ठप होने की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

शीतलनगर और बनी के बीच पड़ते इस नाले की वजह से कई बार आपात स्थिति में मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं मिल पाईं। कई-कई घंटों तक बनी-बसोहली के बीच संपर्क कट जाता था। बीआरओ की ओर से कुछ साल पहले पुल निर्माण का काम शुरू किया गया लेकिन किन्हीं कारणों से काम आगे नहीं बढ़ पाया। अब पुल निर्माण से पहले ढलान स्थलीकरण का काम किया गया है।
विज्ञापन

शीतलनगर की ओर से जाते समय सूखा नाला से सटे पहाड़ से होने वाले मलबे को रोकने के लिए जाला बांधा गया है। उधर, नाले में भी मलबे के लिए अवरोधक लगाए जा रहे हैं। ऐसे में यह परियोजना न केवल सुविधाजनक आवागमन का रास्ता खोलेगी बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, व्यापार, पर्यटन और आपात सेवाओं के लिए भी एक बड़ा सहारा बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें