फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अनुभवों की शाम में सजी सुरों की महफिल

Wed, 25 Mar 2026 02:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
अनुभवों की शाम कार्यक्रम में प्रस्तुति देते स्थानीय कलाकार संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शहर में नाइट मार्केट के रूप में विकसित कठुआ वॉटर फ्रंट की शाम पहली बार रंगीन हुई। जिला प्रशासन ने विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए अनुभवों की शाम कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले के प्रसिद्ध गायकों ने अपनी स्वर लहरियों से शाम को और भी हसीन बना दिया।
विज्ञापन

सुरों की तान छिड़ी तो सुनने वाले भी मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रमों की शुरूआत कला उत्सव में प्रस्तुति देने वाले स्थानीय कलाकारों ने कारकों के साथ की। प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आवाज पंजाब दी फेम विभा भारती ने अपनी गायकी से समा बांध दिया। वहीं प्रदेश स्तर के कई मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके गायक कपिल ठप्पा ने भी नहर के किनारे सुरों की महफिल सजाई। गायक अभिनंदन खजूरिया ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें