मेला गांव में मेराथन के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित जागरूक पाठक
- फोटो : संवाद
सल्लन के आर्यन ने पहला, पंकज ने दूसरा, दियालाचक के जतिन ने तीसरा, विशु ने चौथा और जीवन ने पाया पांचवां स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेला गांव में शुक्रवार को युवाओं की मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर प्रतिभा और खेलों के प्रति जुनून का परिचय दिया। प्रतियोगिता में सल्लन के आर्यन ने पहला, पंकज ने दूसरा, दियालाचक के जतिन ने तीसरा, विशु ने चौथा और जीवन ने पांचवां स्थान पाया।
मैराथन को सफल बनाने में अतुल शर्मा (पैरा कमांडो) और साहिल वर्मा (सीआरपीएफ) का विशेष योगदान रहा। दोनों ने प्रतियोगिता के लिए धनराशि स्पॉन्सर कर युवाओं का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर जेके वॉलीबॉल के संयुक्त सचिव कमल शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए आवश्यक हैं बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं।
विजेताओं को आयोजकों और मुख्य अतिथियों की तरफ से सम्मानित किया गया। लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें नशे से दूर रखकर समाज में सकारात्मक माहौल बनाने में मददगार साबित होते हैं। ग्रामीणों ने भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।