फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने छह घंटे तक जारी रखी हड़ताल

Fri, 13 Mar 2026 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। जम्मू कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक छह घंटे की हड़ताल पर रहे। बिलावर ब्लॉक के मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान करतार सिंह ने कहा कि 20 जनवरी 2026 को वित्त विभाग के निदेशक ने लैब टेक्नीशियन, ड्राइवर, सफाई वाला, सेनेटरी इंस्पेक्टर और एमटीएस के ढाई दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए थे। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि जिन कर्मचारियों के ढाई दिन के वेतन में कटौती की गई है उस आदेश को जल्द वापस लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने मांग को पूरा नहीं किया तो आने वाले दिनों में सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन काम छोड़ हड़ताल पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर हरविंदर सिंह, महेंद्र शर्मा, हिम्मत सिंह, कनव खजूरिया, आरती देवी और बिलावर ब्लॉक में तैनात पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। बता दें कि 6 घंटे की कामछोड़ हड़ताल के चलते बिलावर मेडिकल ब्लॉक के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए पहुंचे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर उप जिला अस्पताल परिसर में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित रहा जिससे मरीजों को परेशानियां उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें