फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Sat, 07 Mar 2026 12:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने हीरानगर थाने में अपराध समीक्षा बैठक की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने पुलिस स्टेशन हीरानगर में अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। दो दिन तक चली इस प्रक्रिया में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और कानूनी प्रक्रियाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस स्टेशन में लंबित सभी आपराधिक मामलों, पूछताछ की कार्यवाहियों भगोड़े अपराधियों और गुमशुदा फाइलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
एसएसपी ने प्रत्येक मामले की स्थिति का जायजा लेते हुए जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित मामलों के जल्द से जल्द निपटारे के लिए मौके पर ही आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए। बैठक के दूसरे चरण में एसएसपी ने पुलिस स्टेशन के मालखाना और कोट (शस्त्रागार) का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रखे सामान और हथियारों के रखरखाव तथा प्रबंधन को लेकर संतोष जताया और भविष्य के लिए जरूरी सुधारों के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही आधिकारिक रिकॉर्ड और फाइलों के व्यवस्थित रखरखाव पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड का अप-टू-डेट होना पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए अनिवार्य है। दो दिवसीय बैठक के समापन पर एसएसपी ने हीरानगर पुलिस स्टेशन के कर्मियों के कामकाज और प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें