फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का खाका किया तैयार

Sat, 07 Mar 2026 12:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र की व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। चैत्र नवरात्र के आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम संदीप कुमार ने तहसील कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और मंदिर समितियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। इसका मुख्य उद्देश्य उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का खाका तैयार करना था।
बैठक में विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों के अलावा प्रसिद्ध जोड़ेयां माता मंदिर और दौला माता मंदिर समिति के सदस्य शामिल रहे। एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचई और पीडीडी विभाग को नवरात्र के दौरान पर्याप्त पेयजल आपूर्ति और निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसरों और संपर्क मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा और सुचारु यातायात प्रबंधन पर एसडीएम ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर समितियों से आग्रह किया कि वे प्रशासन के साथ मिलकर स्वयंसेवकों की तैनाती करें। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और कीमतों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें