फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जागरूकता अभियान, पुनर्वास पहल और निगरानी तंत्र पर दिया जोर

Sat, 28 Feb 2026 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। एडीसी विश्वजीत सिंह ने जिला सचिवालय परिसर में राष्ट्रीय समन्वय एवं निगरानी समिति (एनसीओआरडी) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रवर्तन कार्यवाही, खुफिया जानकारी साझा करना, जागरूकता अभियान, पुनर्वास पहल और निगरानी तंत्र पर विस्तृत चर्चा की गई।
एडीसी ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए संवेदनशील स्थानों पर जांच को और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवा बिक्री की सख्त निगरानी और शैक्षणिक संस्थानों व ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर जागरूकता अभियानों पर जोर दिया। एडीसी विश्वजीत सिंह ने प्रशासन की नशा तस्करी के प्रति शून्य सहनशीलता नीति को दोहराते हुए अधिकारियों को खुफिया जानकारी जुटाने, जांच को शीघ्रता से पूरा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एनसीओआरडी ढांचे के तहत समन्वित और मिशन मोड दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह, आरटीओ सुरिंदर शर्मा, एसीडी अखिल सडोत्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी, सीएओ, डीएसपी मुख्यालय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें