फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वरिष्ठ नागरिकों में 100 ट्रैक सूट और 100 छाते बांटे

Sat, 28 Feb 2026 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में समाज कल्याण विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में उनके स्वास्थ्य  - फोटो : bishnah news
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन और चिकित्सा शिविर आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला प्रशासन कठुआ ने समाज कल्याण विभाग के सहयोग से राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक दिवसीय मनोरंजन और चिकित्सा शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को 100 ट्रैक सूट और 100 छाते वितरित किए गए। मनोरंजन के लिए फिल्म प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्य योजना वरिष्ठ नागरिकों के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण मुख्य अतिथि रहे जबकि उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर में आयुष की टीम ने वरिष्ठ नागरिकों की चिकित्सीय जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी। विधायक डॉ. भारत भूषण ने कहा कि ऐसे कल्याणकारी कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरते हैं। उपायुक्त राजेश शर्मा ने बताया कि जिले के अन्य उप-मंडलों में भी इसी तरह के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें