जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालीबड़ी के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालीबड़ी के पास मोटरसाइकिल और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई है। इस घटना में दोनों वाहनों पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को जीएमसी कठुआ में पहुंचाया गया है जहां उसका उपचार जारी है।
घायलों की पहचान अभिषेक शर्मा (26) पुत्र जय करण निवासी सहार लोगेट और प्रीतम चंद (65) पुत्र मुंशी राम, निवासी वार्ड 16 कालीबाड़ी कठुआ के रूप में हुई है। इनकी हालत स्थिर बताई गई है। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही वाहनों को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।