कठुआ। श्री द्वारिकाधीश गौशाला गोधाम पथवाल में 27 फरवरी से 3 मार्च तक पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक गंगाधर जी महाराज संकीर्तन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भक्तों की आध्यात्मिक उन्नति और समाज में भक्ति भाव जागृत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि संकीर्तन के दौरान भक्तजन सामूहिक रूप से हरिनाम का जाप करेंगे और भक्ति गीतों के माध्यम से प्रभु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगे।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर प्रतिदिन लंगर सेवा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे श्रद्धालु संकीर्तन के साथ‑साथ प्रसाद का लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर श्री द्वारिका नाथ शास्त्री जी महाराज और त्यागमयी माता चम्पा जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संकीर्तन का लाभ उठाने की अपील की है।