फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर के कोटी इलाके में मोबाइल सिग्नल की समस्या से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे कोटी इलाके में मोबाइल सिग्नल की समस्या से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके गांवों में मोबाइल सेवा प्रभावित रहती है जिसकी वजह से ग्रामीण अपने सगे संबंधियों से मोबाइल पर बात नहीं कर पाते हैं। मोबाइल सिग्नल की समस्या से विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सरकार डिजिटल इंडिया बनाने के दावे करती है लेकिन पिछले 10 सालों से उपमंडल मुख्यालय से सटे कोटी इलाकों मे मोबाइल सेवाएं लोगों को सही तरीके से नहीं मिल पा रही हैं। लोगों ने कहा कि कई बार उन्होंने सरकार से कोटी गांव में टावर लगाने की मांग की लेकिन सरकार ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया। इसके कारण 2000 से अधिक आबादी को मोबाइल सिग्नल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द कोटी गांव में किसी सरकारी या निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगाया जाए जिससे मोबाइल सिग्नल की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। संवाद

कोट
कोटी बंटाडा इलाके के 100 से अधिक विद्यार्थी अलग-अलग सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। मोबाइल सिग्नल की समस्या की वजह से विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई से महरूम हैं।
विज्ञापन


-बलवीर सिंह, स्थानीय निवासी

..........

मोबाइल सिग्नल की समस्या से हमेशा कॉल ड्रॉप की समस्या बनी रहती है। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है।

- लेखराज, स्थानीय निवासी

...........

कोटी गांव के लोगों को अपने घरों से आधा किलोमीटर ऊपर चढ़ाई चढ़कर पहाड़ी पर जाना पड़ता है। इसके बाद लोगों को सिग्नल उपलब्ध होता है।

-सुदेश सिंह, स्थानीय निवासी

...........

कोटी गांव के लोगों ने बैक टू विलेज कार्यक्रम के दौरान गांव में मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग की थी लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने आज तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


-रविंद्र कुमार, स्थानीय निवासी

कोट
समस्या संज्ञान में आई है। कोटी इलाके में टावर लगाने के लिए मोबाइल कंपनियों को लिखित तौर पर भेज दिया जाएगा।
-सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार बिलावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें