फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्रीराम नवमी रथ यात्रा का प्रवेशद्वार लखनपुर में भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। श्रीराम दास मिशन और जगद्गुरु स्वामी सत्यानंद सरस्वती के सहयोग से निकाली गई श्रीराम नवमी रथ यात्रा- 2026 का प्रवेशद्वार लखनपुर में भव्य स्वागत किया गया। शुक्रवार को यात्रा ने जैसे ही जम्मू कश्मीर में प्रवेश किया तो वहां मौजूद भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान जय श्री राम के जयघोष से पूरा कस्बा राममय हो गया।
विज्ञापन


यात्रा की अगुवाई कर रहे संत धर्मानंद सरस्वती ने बताया कि देश में समता और समानता के संदेश का प्रचार-प्रसार कर सशक्त राष्ट निर्माण की परिकल्पना के साथ इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक जाने वाली इस यात्रा के दौरान जगह-जगह होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से राम राज्य को स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस पूरी यात्रा के दौरान प्रभु श्री राम के माता शबरी के झूठे बेर खाने, केवट को गले लगाने और वाल्मीकि आश्रम में माता सीता की तरफ से लव और कुश को जन्म देने जैसे प्रसंगों से परिचित कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्री रामनवमी उत्सव के तहत दो महीने की इस यात्रा का आगाज जम्मू-कश्मीर में किया जा रहा है जो कि भगवान के समुद्र स्नान के साथ संपन्न होगी। यात्रा का स्वागत करने वालों में शामिल लखनपुर निवासी सन्नी शर्मा ने बताया कि आज श्रीराम नवमी रथ यात्रा का उनके कस्बे में आगमन हुआ है। इसका कस्बे के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया है। ऐसी यात्रा का कस्बे में आना यहां के निवासियों के लिए गौरव है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अनुराग, भाजपा जिला अध्यक्ष उपदेश अंडोत्रा, रविंदर सिंह पठानिया, देवेंद्र सिंह, कुसुम सलारिया सहित काफी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें