भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मैच में मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी
बिलावर। इलाके में हुई बारिशों से स्थगित की गई भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को क्रिकेट मुकाबले करवाए गए। मैच में बनखंडी वॉरियर्स महानपुर की टीम ने गुछ्छु मलेशिया की टीम को दो विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
गुछ्छु मलेशिया की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनखंडी वॉरियर्स महान पुर की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 8 विकेट गंवाकर पूरा कर लिया और दो विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। बनखंडी वॉरियर्स महानपुर के खिलाड़ी शौरया ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए और तीन विकेट लिए मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।