फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: फरवरी के पहले सप्ताह में होगा पुलिस मॉर्टियर्स टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल, तैयारियां शुरू

Sat, 31 Jan 2026 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवा क्रिकेट क्लब लुधियाना और हरियाणा क्रिकेट अकादमी के बीच होगी भिड़ंत
विज्ञापन

कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14वीं पुलिस माटियर्स टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिवा क्रिकेट क्लब लुधियाना और हरियाणा क्रिकेट अकादमी के बीच होने वाले उत्तर भारत के सबसे बड़े क्रिकेट मुकाबले के बारे में शहीद वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष रविंदर सिंह सलाथिया ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के सहयोग से होने वाले इस बड़े आयोजन को दिसंबर महीने के आखिरी में जिस भव्यता के साथ शुरू किया गया था। इसी तरह से फाइनल मुकाबले को भव्य बनाने पर जोर दिया गया। इसमें तकनीकी समस्या आने के कारण फाइनल मुकाबला लंबित हो गया था। मगर अब एसएसपी कठुआ के निर्देशानुसार इसका आयोजन फरवरी महीने के पहले सप्ताह में करवाया जा रहा है। इसे अब फाइनल में पहुंची शिवा क्रिकेट क्लब लुधियाना और हरियाणा क्रिकेट अकादमी के बीच करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को 3.5 लाख रुपये नकद के साथ ट्राॅफी और उपविजेता टीम को 2.5 लाख नगर के साथ स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। मैन ऑफ द सीरीज बनने वाले खिलाड़ी को ऑल्टो कार के अलावा प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को बाइक के साथ फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहने वाले खिलाड़ी को 20 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें