फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गणतंत्र दिवस से पहले चौकसी कड़ी, एसओजी ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Fri, 23 Jan 2026 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से पहले बढ़ी चौकसी, सुरक्षाबलों ने मग्गर खड्ड इलाके में चलाया सर्च आप्रेशन
विज्ञापन
एसओजी ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ मिलकर मग्गर खड्ड क्षेत्र में चलाया अभियान
विज्ञापन

कठुआ। गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने कठुआ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर मग्गर खड्ड क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन


जिले में गणतंत्र दिवस समारोह से पहले शांति और स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित रूप से अलग अलग इलाकों को सुरक्षाबल खंगाल रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में गहन जांच की। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस संयुक्त अभ्यास का मकसद जनता को आश्वस्त करना और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त संदेश देना था। बलों ने गहन गश्त, क्षेत्रीय डोमिनेशन और वेरिफिकेशन ड्राइव चलाकर कानून-व्यवस्था को बनाए रखने का प्रयास किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर हाईवे और जिले के पहाड़ी इलाकों में भी लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस या पुलिस कंट्रोल रूम तक सांझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें