मिशन युवा के तहत उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) बसोहली में मिशन युवा कार्यक्रम के अंतर्गत दस दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम के दूसरे बैच का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम उद्यमिता एवं व्यवसाय प्रबंधन, प्रौद्योगिकी फॉर एंटरप्रेन्योर्स, इनोवेशन और डिजाइन थिंकिंग विषय पर आधारित है।
कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्य प्रो. राजकिरण शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि मिशन युवा का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के माध्यम से सशक्त बनाना है। यह पाठ्यक्रम प्रतिभागियों में उद्यमशील मानसिकता के विभिन्न आयामों के प्रति जागरूकता पैदा करेगा। सत्र की शुरुआत मिशन युवा थीम गीत से हुई। इसके बाद नोडल अधिकारी डॉ. नेहा बंद्राल ने चर्चा और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। सफल व्यावसायिक उपक्रमों को शुरू करने, प्रबंधित करने और बनाए रखने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस किया गया।