कठुआ। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) बसोहली में लावारिस कुत्तों के प्रति मानवीय व्यवहार और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. निखिल भारती ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने लावारिस कुत्तों के प्रबंधन के मानवीय और कानूनी तरीकों पर प्रकाश डाला। इसमें उन्होंने आवारा पशुओं के प्रति करुणा, टीकाकरण, नसबंदी और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने पर बल दिया। संवाद