फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डूंगाडा गांव के शनिदेव मंदिर में विशाल भंडारा करवाया

Sun, 18 Jan 2026 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय गांववासियों के साथ-साथ आसपास से सटे गांवों के लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन

बिलावर। डूंगाडा गांव के शनिदेव मंदिर में शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में स्थानीय गांववासियों के साथ-साथ आसपास से सटे गांवों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर शनिदेव का गुणगान किया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सबसे पहले मंदिर में विराजमान शनिदेव को स्नान कराया गया। इसके बाद स्थानीय गांव वासियों ने मंदिर में पहुंचकर शनि देव का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। लोगों ने शनि चालीसा का पाठ किया जिसमें कई लोग शामिल हुए। दोपहर एक बजे सबसे पहले मंदिर में विराजमान शनिदेव को भोग लगाया गया। इसके बाद लोगों के लिए भंडारा खोल दिया गया जो देर शाम तक जारी रहा। नितिन पंडित, करनैल सिंह, संजीव कुमार और अन्य लोगों ने बताया कि हर वर्ष जनवरी महीने में स्थानीय लोगों के सहयोग से शनिदेव मंदिर में वार्षिक भंडारा लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से चली आ रही प्रथा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भंडारा आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें