फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: युवाओं की भूमिका, सामाजिक दायित्व और समसामयिक विषयों पर गहन चर्चा

Sat, 17 Jan 2026 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
अभाविप की ओर से बनी में आयोजित कार्यक्रमजागरूक पाठक - फोटो : reasi news
विज्ञापन
राष्ट्र निर्माण में युवा सहभागिता विषय पर किया संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन




कठुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बनी इकाई की ओर से राष्ट्र निर्माण में युवा सहभागिता विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं की भूमिका, सामाजिक दायित्व तथा समसामयिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसील बनी के तहसीलदार प्रद्युम्न अत्री रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सब-इंस्पेक्टर पुलिस दीप शर्मा उपस्थित रहे। परिषद वक्ता गणेश कौशल, प्रांत सह मंत्री राहुल ठाकुर, जिला संयोजक कुलबीर सहित परिषद के अनेक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय निर्माण में युवा सहभागिता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव सृजनात्मकता के लिए वरदान या चुनौती तथा पर्दा समय बनाम प्रकृति समय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दीपिका रैणा ने पहला, पायल देवी से दूसरा के अलावा अभिनंद बिलोरिया एवं आत्या कौसर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार बनी प्रद्युम्न अत्री ने कहा कि परिषद की ओर से आयोजित ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना जागृत करते हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन जागरूकता रैली के साथ हुआ। यह रैली बनी बस अड्डे से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, मेला मैदान और बाजार से होते हुए पुन बस अड्डे पर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें