भड्डू सीनियर्स की टीम ने भड्डू जूनियर्स की टीम को 18 रन से हराया।
बिलावर। भड्डू गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को खेले गए मैच में भड्डू सीनियर्स की टीम ने भड्डू जूनियर्स की टीम को 18 रन से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
भड्डू सीनियर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 17 ओवर में 122 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भड्डू जूनियर्स की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट गंवाकर 104 रन ही बना सकी और निर्धारित लक्ष्य से 18 रन पीछे रह गई। भड्डू सीनियर्स की टीम ने मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
भड्डू सीनियर्स के खिलाड़ी अतुल वर्मा ने नाबाद 59 रन बनाए और एक रन आउट किया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे रिटायर्ड जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर मोहनलाल डगोडिया ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मौजूद युवाओं को भड्डू सीनियर्स के 65 वर्षीय कप्तान यशपाल शर्मा ने नशे से दूर रेहने और खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने बताया कि रविवार को भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में अगले दौर के मैच खेले जाएंगे।