फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू, परेड रिहर्सल शुरू

Sun, 18 Jan 2026 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड की शुरू हुई रिहर्सल संवाद
विज्ञापन
कठुआ। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों का शुभारंभ शनिवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ।
विज्ञापन

यहां समारोह का मुख्य आकर्षण रहने वाली परेड की रिहर्सल आधिकारिक रूप शुरू हुई। हालांकि पहले दिन रिहर्सल में सहभागिता अपेक्षाकृत कम रही लेकिन शामिल टुकड़ियों ने उत्साहपूर्वक परेड का अभ्यास किया। दो चरणों में हुए अभ्यास के दौरान सुरक्षा बलों की सात टुकड़ियों के साथ-साथ एक विद्यालय के विद्यार्थियों का दल भी शामिल रहा। उन्होंने पुलिस बैंड की धुन पर अनुशासित ढंग से परेड का अभ्यास कर समारोह की झलक प्रस्तुत की। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के गतिविधि प्रभारी प्रवीण सिंह लखनपुरिया ने बताया कि पहले दिन रिहर्सल में सहभागिता सीमित रही है। मगर सोमवार से इसमें उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद है क्योंकि जिले के सभी विद्यालय खुलने के बाद परेड में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर प्रशासन और विभागीय अधिकारी पूरी तरह सक्रिय हैं। आने वाले दिनों में परेड अभ्यास और भी व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें