फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: केंद्रीय मंत्री ने किया 150 सड़कों और पुलों का ई-उद्घाटन

Sat, 17 Jan 2026 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर, रामबन, डोडा, किश्तवाड़ और कठुआ जिलों में दर्जनों संपर्क परियोजनाओं की आधारशिला रखी
विज्ञापन

कठुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत लगभग 150 सड़क और पुलों का ई उद्घाटन किया।
उन्होंने उधमपुर, रामबन, डोडा, किश्तवाड़ और कठुआ जिलों में दर्जनों संपर्क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। उन्होंने बताया कि सुधमहादेव सुरंग परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू होगी। यह पहले सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दी गई थी। इस अवसर पर तीन सड़कें और छह पुलों का उद्घाटन किया गया जिनकी कुल स्वीकृत लागत 38 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

उधमपुर जिले में दो सड़कें और दो पुल 18.65 करोड़ की लागत से निर्मित किए गए हैं जबकि कठुआ जिले में एक सड़क और चार पुल 20.32 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नई कार्य संस्कृति विकसित हुई है। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि विकास कार्यों की अग्रिम पंक्ति में हैं।
उन्होंने बल दिया कि पहले उपेक्षित क्षेत्रों को अब प्राथमिकता दी जा रही है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में टिकाऊ बुनियादी ढांचे के लिए डॉ. सिंह ने स्टील-रीइन्फोर्स्ड सड़कों जैसी नवाचार तकनीकों के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गति शक्ति पोर्टल के माध्यम से वन और अन्य मंजूरियों की निगरानी की जा रही है, जो परियोजना प्रबंधन का राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श मॉडल बन चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विधायक अपनी क्षेत्रीय परियोजनाओं की सूची प्रस्तुत करें। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में मजबूत बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। नई सड़क और पुल परियोजनाएं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देंगी, आवागमन और सुरक्षा में सुधार करेंगी तथा क्षेत्रीय संतुलित विकास को सुनिश्चित करेंगी। इस दौरान स्थानीय विधायक भी
मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें