हीरानगर में मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम को संबोधित करते चौधरी लाल सिंह। विज्ञप्ति
- फोटो : ठंड में स्कूल जाती छात्राएं।
कठुआ। हीरानगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम व हमारी रियासत हमारा हक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी कठुआ के अध्यक्ष पंकज डोगरा, जेकेपीसीसी समन्वयक शशि शर्मा, पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता, जतिंदर सिंह पप्पू, राकेश चौधरी, रोबिन शर्मा, मखनी बंदराल, सोहन लाल सोनी, जुगल किशोर, भोला नाथ, राकेश शर्मा, परवीन भगत, नरेंद्र खजूरिया, यशपाल, कैप्टन अंचल, अरुण मेहता, रोमेश कुंडल, करण सिंह तथा रोमेश वर्मा सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।
नेताओं ने अपने वक्तव्यों में मनरेगा योजना को बचाने और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारी रियासत हमारा हक अभियान का उद्देश्य आम जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकार की नीतियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी जनसंघर्ष को जारी रखेगी।