त्रिकाएं बांटकर वन्य जीव विभाग की ओर से पशुपालकों को तेंदुए के हमले के प्रति किया गया जागरूक। स
वन्य जीव विभाग की टीम ने तेंदुए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
रामकोट। वन्य जीव विभाग की टीम ने वन्य जीव रेंज रामकोट के अधीन तेंदुए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रविवार को लोगों को जागरूक किया। टीम ने जंगल से सटे गांवों में जानवरों से बचाव के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया।
रामकोट के काह में वन्य जीव विभाग कर्मचारी रत्नचंद व टीम ने लोगों को क्षेत्र में सक्रिय तेंदुए के प्रति सचेत करते हुए तेंदुए से बचाव के तरीकों से अवगत करवाया और पत्रिकाएं बांटी। इस दौरान ग्रामीणों को समझाया गया कि जंगल की ओर अकेले ना जाए जरूरत पड़ने पर समूह में ही जंगल की ओर जाएं और अंधेरे में भी बाहरी और जाने के लिए मना किया। पशुपालकों में तेंदुए के आतंक के प्रति भी वन्य जीव विभाग को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कई पशु तेंदुआ मार चुका है जिससे आए दिन पशुपालकों को भारी नुकसान हो रहा है। इसके साथ वन्य जीव जिला धिकारी विजय कुमार के निर्देश अनुसार वन्य जीव रेंज अधिकारी संजीव बोगिया की देखरेख में विभाग ने काह, गढ़ और धान जसधार में तेंदुए की पकड़ के लिए पिंजरे भी स्थापित किए। वन्य जीव विभाग की ओर से रिहायशी इलाकों से तेंदुए को भगाने के लिए लोगों में गोले पटाखे का भी वितरण किया गया। उन्हें समझाया गया कि तेंदुए की आहट होने पर पटाखा दागकर उसे जंगल की ओर भगाएं।