फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बंदरों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने की मांग की

Mon, 12 Jan 2026 12:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बिलावर कस्बे में किसी मुसाफिर का बैग उठाकर ले जाते बंदर। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
बिलावर। इलाके के लगभग सभी गांवों में बढ़ रही बंदरों की संख्या से लोग काफी चिंतित हैं। सबसे अधिक परेशानियां किसानों को उठानी पड़ रही हैं। बिलावर कस्बे में बंदरों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि किसी भी गली-मोहल्ले में इन्हें उत्पात मचाते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

बिलावर से सटे ग्रामीण पंचायत, किशनपुर पंचायत और कोटी में बंदरों की वजह से किसानों ने कई प्रकार की फसलें लगाना छोड़ दी हैं। बिलावर कस्बे के मुंसिफ कोर्ट, एडीसी कार्यालय, तहसील कार्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, मुख्य बाजार और नगर कमेटी के सभी 13 वार्डों में इन दिनों सैकड़ों की संख्या में बंदर मौजूद हैं। इनकी वजह से इलाके के लोग परेशान हैं। लोगों ने बताया कि जब कई बंदर इकट्ठा होकर और झुंड बनाकर निकलते हैं तो इन पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है।
लोगों ने कहा कि उन्होंने गेहूं की फसल लगा दी है लेकिन बंदरों की वजह से फसल की पैदावार नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि इस बारे में कई बार सरकार से गुहार लगा चुके हैं के इलाके में बढ़ रही बंदरों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए कोई योजना बनाई जाए लेकिन सरकार ने समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

इलाके के किसान अशोक सिंह, राहुल, मनोज कुमार, बिशन दास और चुन्नीलाल ने सरकार से मांग की है कि इलाके में बढ़ रही बंदरों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए जल्द से जल्द कोई योजना बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें