फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन करोड़ से 36 अधिवक्ता चैंबर बनकर तैयार

Mon, 12 Jan 2026 12:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
वकीलों के चैंबर की नई इमारत का अंतिम चरण में चल रहा काम संवाद
विज्ञापन
माह के अंत में शुरू हो सकती है चैंबर आवंटित प्रक्रिया
विज्ञापन


कठुआ। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बन रहे 36 चैंबर तैयार हो गए हैं। इस पर तीन करोड़ रुपये से ज्यादा राशि खर्च हुई है। चैंबरों के निर्माण कार्य में लगी जम्मू-कश्मीर हाउसिंग विभाग की ओर से संबंधित विभाग को जल्द सौंपने जा रही है। उम्मीद है कि इसी माह के अंत में नई इमारत का औपचारिक उद्घाटन कर अधिवक्ताओं के बीच आवंटित करने का प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

दो मंजिला चैंबर इमारत का निर्माण कार्य के लिए राशि यूटी कैपेक्स बजट के तहत सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2020-21 में आवंटित की गई थी और निर्माण कार्य जम्मू-कश्मीर हाउसिंग विभाग को सौंपी गई थी। बताया जा रहा है कि वर्तमान में जिला न्यायालय की बार एसोसिएशन के साथ 220 के करीब अधिवक्ता पंजीकृत है। जिसमें से 150 से ज्यादा सक्रिय रूप से सेवाएं दे रहे है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुरूआत से एक चैंबर तीन या तीन से अधिक अधिवक्ता को आवंटित करने की योजना है। बार एसोसिएशन इसी तरह की एक और चैंबर इमारत का निर्माण करवाने की मांग कर रहे हैं। इससे न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले प्रत्येक वकील को चैंबर की सुविधा मिल सके। चैंबर निर्माण पूरा होना पर वकीलों को उत्साह है। परिसर में स्थायी चैंबर व्यवस्था न होने से ज्यादातर वकील खुले या पेड़ों के नीचे बैठकर प्रैक्टिस करने को मजबूर हो रहे थे।

-
30 करोड़ से तैयार हुआ नया न्यायालय परिसर
पूरे न्यायालय परिसर का निर्माण कार्य लगभग 30 करोड़ की राशि में करवाया गया है। इसमें लगभग ढाई करोड़ की लागत से पांच न्यायाधीशों के लिए आवासीय सुविधा भी मुहैया करवाई गई है। नई न्यायालय इमारत में पांच न्यायाधीशों के कोर्ट रूम के अलावा अभियोजन पक्ष, मालखाना के अलावा अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। इसका उद्घाटन जम्मू-कश्मीर व लद्दाख उच्च न्यायालय मुख्य न्यायमूर्ति बीते वर्ष कर चुके हैं। लगभग तीन करोड़ से वकीलों के लिए चैंबर का निर्माण हुआ है। इसके अलावा नए कोर्ट इमारत में तीन लिफ्टों की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन





-
कोट
दो मंजिला इमारत में 36 अधिवक्ता चैंबर बनकर तैयार हो गए है। इमारत को बस अंतिम फिनिशिंग टच देना बाकी है। तैयार इमारत को अगले 10 दिन के भीतर संबंधित विभाग को सौंप दिया जाएगा।

....गौरव शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, जेके हाउसिंग विभाग जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें