फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पंपिंग स्टेशन पर जल्द लगेंगे वाटर फ्लो मीटर

Thu, 08 Jan 2026 12:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
वाटर फ्लो मीटर सुनिश्चित करेंगे पानी की पंपिंग और घरों को सप्लाई
विज्ञापन

कर्मचारियों की भी तय होगी जिम्मेदारी

कठुआ। शहर और आसपास के पंपिंग स्टेशनों पर रोजाना पंप होने वाले पानी और फिर ट्यूबवेल तक होने वाली सप्लाई वाटर फ्लो मीटर से नपेगी। इससे जहां पानी की नियमित पंपिंग और उसका पैमाना रिकार्ड पर रहेगा वहीं इलाके में पानी की सप्लाई हुई या नहीं यह भी विभाग सुनिश्चित करने की तैयारी में है।
जल शक्ति (पीएचई) मैकेनिकल सब डिवीजन कठुआ द्वारा इस कार्य में 80 मिमी फ्लो मीटर की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए साइट की आवश्यकता अनुसार फ्लैंज काटने और वेल्डिंग का काम किया जाएगा। विभाग ने वाटर फ्लो मीटर स्थापित करने के लिए बोरवेल परलीवंड, चक शेखां, भरमौरा पुराना, हाउसिंग कॉलोनी पुराना, हाउसिंग कॉलोनी कूके चक, कालीबड़ी, मानके तालाब, राजबाग, नगरी (पुराना), जंडोर, उत्तरी (नया व पुराना), बरवाल नहर किनारा, बरवाल राष्ट्रीय राजमार्ग, बरवाल श्मशानघाट, शिवानगर (पुराना) पर काम शुरू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लो मीटर की स्थापना से जल आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी। इससे पानी की खपत का सही आकलन होगा और पंपिंग स्टेशनों पर निगरानी आसान होगी। विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि पंपिंग स्टेशन पर कितना पानी रोजाना पंप किया जा रहा है और उस क्षेत्र में कितनी सप्लाई की जा रही है। इसका सटीक रिकार्ड उपलब्ध रहेगा। साथ ही किसी क्षेत्र में पानी की सप्लाई हुई या नहीं, यह भी पता चलेगा। बताया कि इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें